उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

खटीमा: खटीमा में एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले उत्तराखंड के बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सोमवार को कपिल पोखरिया ने नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की।

कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

ADVERTISEMENTSAdAd

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपिल पोखरिया को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कपिल की सफलता से उत्तराखंड के साथ देश का भी गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

सीएम धामी ने कपिल पोखरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि कपिल आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करते रहेंगे।

मुलाकात के दौरान कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.