सोना दो दिन में ₹4500 सस्ता, लगातार दूसरे दिन टूटा भाव

नई दिल्ली, 29  सितंबर 2026 । सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। 29 सितंबर 2026 को सामने आई बाजार रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दो दिनों में सोने का भाव करीब ₹4,300 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया। इसी अवधि में चांदी भी करीब ₹8,800 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

सोने में आई इस गिरावट के बाद घरेलू बाजार में भी कीमतों पर दबाव बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोना करीब सात सप्ताह के निचले स्तर तक पहुंच गया है।

सोने-चांदी आज यानी 29 सितंबर को सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 313 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी 1,453 रुपए सस्ती होकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। दो दिनों में ही सोने की कीमत में करीब साढ़े 4 हजार रुपए और चांदी की कीमत मे 11 हजार रुपए की गिरावट आई है।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना?

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई कारक काम कर रहे हैं। इनमें अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें प्रमुख हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई को लेकर चिंता भी बढ़ी है। बाजार में यह अनुमान मजबूत हुआ है कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति अपेक्षाकृत सख्त रह सकती है। इससे ब्याज नहीं देने वाली संपत्ति यानी सोने पर दबाव बनता है।

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है:

  • अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।
  • अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं।
  • निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.