उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 36 दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा ने UKPCS Lower Subordinate Examination में सफलता हासिल करते हुए डिप्टी जेलर पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

श्रेया की सफलता पर वार्ड नंबर 36 की पार्षद तनुजा जोशी ने उन्हें और उनके माता-पिता पुष्कर टम्टा एवं वीणा टम्टा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्षद ने कहा कि श्रेया ने अपनी मेहनत और लगन से दमुवाढूंगा के साथ-साथ अपने विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।

श्रेया ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा JDM विद्यालय से प्राप्त की है। विद्यालय की पूर्व छात्रा के इस मुकाम तक पहुंचने पर शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

पार्षद तनुजा जोशी ने कहा कि श्रेया की सफलता दमुवाढूंगा के उन बच्चों के लिए प्रेरणादायक है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि लगन, मेहनत और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने श्रेया टम्टा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.