उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

चमोली।
घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे

सिदौली ग्राम सभा की पूर्व प्रधान सोनी केडियाल पर खूंखार बंदर ने घर के अंदर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा बंदर के काटे हुऐ जगह पर उन्हें कई टांके लगाऐ है।

ADVERTISEMENTSAdAd

बताया जा रहा है कि बीते रोज देर शाम एक खूंखार बंदर अचानक घर के अंदर घुस आया और पूर्व प्रधान पर झपट पड़ा। हमले में वे लहूलुहान हो गईं। परिजनों के शोर मचाने पर बंदर भाग गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें कर्णप्रयाग अस्पताल ले गये। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर खेतों की फसलें उजाड़ रहे हैं और अब घरों में घुसकर हमले कर रहे हैं।
युवा नेता एवं पूर्व प्रधान पंकज देवली ने घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की लापरवाही के कारण आज यह दिन देखना पड़ा। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खूंखार बंदरों को पकड़ा जाए और ग्रामीणों को इस आतंक से निजात दिलाई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.