उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

नैनीताल। उत्तराखंड की ऊंची पर्वत चोटियों पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी ITBP के हिमवीरों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ITBP के पर्वतारोहियों ने 7,355 मीटर ऊंचे माउंट अबी गामिन शिखर पर तिरंगा फहराया है।

उप कमांडेंट परीक्षित शाह के नेतृत्व में 23 हिमवीरों की टीम ने इस पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक शिखर तक पहुंचकर तिरंगा फहराया।

ADVERTISEMENTSAdAd

ITBP के इस फोर्स-लेवल माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन-2026 की शुरुआत 7 अगस्त को हुई थी। अभियान दल को नई दिल्ली स्थित ITBP मुख्यालय से रवाना किया गया था। ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

7,355 मीटर की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

माउंट अबी गामिन की ऊंचाई 7,355 मीटर है। कठिन मौसम और ऊंचाई वाली परिस्थितियों के बीच ITBP के पर्वतारोहियों ने शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस अभियान को ITBP के उच्च पर्वतीय प्रशिक्षण, साहस और पर्वतारोहण क्षमता का प्रदर्शन बताया गया है।

देश की बर्फीली सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के साथ ITBP के जवान पर्वतारोहण अभियानों में भी लगातार हिस्सा लेते रहे हैं। इस अभियान की सफलता को बल की पर्वतीय दक्षता से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।

मां नंदा-सुनंदा को समर्पित की उपलब्धि

इस अभियान का नेतृत्व करने वाले उप कमांडेंट परीक्षित शाह नैनीताल के रहने वाले हैं। उन्होंने माउंट अबी गामिन की चोटी पर मिली इस उपलब्धि को उत्तराखंड की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया।

परीक्षित शाह ने देश की सुख-समृद्धि और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि यह सफलता सिर्फ एक पर्वत की चोटी तक पहुंचने की उपलब्धि नहीं है…बल्कि इच्छाशक्ति और आस्था से जुड़ा अनुभव भी है।

अभियान के दौरान शिखर पर मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा के दर्शन से जुड़ी तस्वीर भी सामने आई है। ITBP के इस अभियान की सफलता से उत्तराखंड का नाम भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में गौरवान्वित हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.