राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव कराया जाएगा। मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

उत्तराखंड की जिस सीट पर चुनाव होना है वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के पास है। उनका कार्यकाल नवंबर 2026 में पूरा हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAdAd

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है।

नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी इसी दिन चुनाव होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल की यह सीट रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

इस तरह 16 अक्टूबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होगा, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। उत्तराखंड में अब 29 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ राज्यसभा सीट के चुनाव की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.