कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

कालाढूंगी में जहरीले सांप के डसने से एक की मौत।

कालाढूंगी से मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई है, कालाढूंगी के वार्ड नम्बर 6 निवासी नारायण सिंह (स्वामी उमा कंप्यूटर) की सांप के डस लेने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की रात को उन्हें घर के आंगन में ही किसी जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा था। स्व नारायण सिंह काफी मिलनसार युवा थे। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, आन सिंह गैड़ा, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन बधानी, गोधन सैनी, लक्ष्मण सिंह देऊपा, मोहन सिंह खोलिया, मनोज अधिकारी सहित आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.