नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026 ।दिल्ली में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लिए सरकारी आवास की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बहापुर-ओखला क्षेत्र में करीब 160 नए सरकारी आवास बनाए जाने की योजना है। इस परियोजना पर लगभग 319.7 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के लिए प्रस्तावित इस परिसर का मॉडल अक्षरधाम के पास बने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज और केंद्र सरकार की जीपीआरए कॉलोनियों की तर्ज पर तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।
प्रत्येक टावर में 80-80 फ्लैट्स होंगे। दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग की सुविधा भी होगी। इस प्रोजेक्ट पर कुल 319.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेजिडेंशियल टावर के निर्माण के लिए दो मॉडल चुने गए हैं, जिनमें एक अक्षरधाम के पास बना कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज और दूसरा केंद्र सरकार की जीपीआरए कॉलोनियां हैं।