हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल यातायात व्यवस्था सामान्य कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को नियंत्रित किया और जाम की स्थिति को संभाला।

ADVERTISEMENTSAdAd

सड़क से मलबा हटाने के लिए JCB मशीन मौके पर बुलाई गई। मशीन की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने में भी मदद की।

एसएसपी ने अधिकारियों को मार्ग पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा किसी तरह की बाधा आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए…ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.