देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

अशासकीय स्कूलों में वेतन के लिए बजट जल्द मिलेगा

देहरादून। अशासकीय स्कूलों के वेतन बजट का प्रस्ताव निदेशालय ने शासन को भेज दिया है। अगले हफ्ते तक बजट जारी होने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों ने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को यह भरोसा दिया है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिक्षा सचिव के साथ ही निदेशालय में अधिकारियों से मुलाकात कर अशासकीय स्कूलों की समस्या को प्रमुखता से रखा। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नौटियाल ने बताया कि वेतन से जुड़ी तीन अरब रुपये की बजट डिमांड की फाइल शिक्षा निदेशालय से शासन को भेजी जा चुकी है। वहीं, जूनियर हाईस्कूलों के वेतन बजट को लेकर उन सभी जिलों को तत्काल मांग पत्र भेजने के निर्देश भी अधिकारियों ने दिए हैं, जहां बजट खत्म हो गया है। वार्ता में महामंत्री महादेव मैठाणी, दिनेश डोबरियाल आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.