उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

उत्तराखंड/बेंगलुरु,। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक रैली के बाद उस स्थान पर कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण’ करने के मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोगों के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु में एक ‘शून्य’ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टी आर रामप्पा द्वारा 31 अगस्त को विधान सौध पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया कि आठ अगस्त को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा में भाग लिया था और उसे संबोधित किया था।

ADVERTISEMENTSAdAd

आदिवासी कांग्रेस विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष ने कराई थी शिकायत दर्ज

जनसभा के बाद, भाजपा के कुछ सदस्यों, पदाधिकारियों और अन्य ने कथित तौर पर 10 अगस्त को उसी स्थान पर तथाकथित ‘शुद्धीकरण अनुष्ठान’ का आयोजन किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त अनुष्ठान का उद्देश्य जातिवादी धारणा को व्यक्त करना था कि खरगे की उपस्थिति ने उक्त स्थान को ‘अशुद्ध’ कर दिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के खिलाफ ‘नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम’, एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.