भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

पौड़ी: चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के नौगांवखाल में भारी बारिश के बीच उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का कार्यकर्ता सम्मेलन और सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम का आयोजन उक्रांद नेता दिगमोहन नेगी के नेतृत्व में किया गया। सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे कई कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इनमें चौबट्टाखाल विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री करन पाल गुसाईं, पूर्व यूथ अध्यक्ष नीरज पंवार समेत पावो और एकेश्वर क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी और उनके समर्थक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAdAd

बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश होती रही…लेकिन कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह में कमी नहीं आई। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।

‘उत्तराखंड आंदोलन तारीख के आईने में’ पुस्तक का विमोचन

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र रावत की पुस्तक ‘उत्तराखंड आंदोलन तारीख के आईने में’ का भी लोकार्पण किया गया।

पुस्तक में वर्ष 1994 से 2000 के बीच चले उत्तराखंड आंदोलन से जुड़ी घटनाओं और दस्तावेजों को शामिल किया गया है। यह सामग्री चार भागों में प्रकाशित हुई है और इसमें करीब 2500 पन्नों का दस्तावेजी विवरण बताया गया है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद*

कार्यक्रम में उक्रांद नेता कर्नल यशपाल सिंह नेगी, उत्तराखंड आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के पौड़ी जिलाध्यक्ष भरत रावत, जिला कार्यकारिणी से बलवंत गुसाईं, जयप्रकाश नैनवाल, वेद प्रकाश मुंडेपी और राकेश घनसाल मौजूद रहे।

इसके अलावा सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग बौंठियाल, एकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश पोखरियाल, पोखड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जेपी नवानी, द्वारीखाल ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नीतेश काला, एकेश्वर ब्लॉक सचिव धीरज माही और चौबट्टाखाल विधानसभा युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गौरव रावत सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.