हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल में बारिश का कहर, 40 मार्ग बंद, गौला-कोसी उफान पर

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

नैनीताल में बारिश का कहर, कई मार्ग बंद; गौला-कौसी नदियों का जलस्तर बढ़ा

हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले के कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक जिले में औसतन 51.59 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं एक जून 2026 से अब तक जिले में 826.96 मिलीमीटर संचयी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTSAdAd

रिपोर्ट के मुताबिक नैनीताल तहसील क्षेत्र में 43 मिमी, हल्द्वानी में 50 मिमी, रामनगर में 5.8 मिमी, कालाढूंगी में 102 मिमी, नैनीताल में 39 मिमी, बेतालघाट में 5 मिमी, धारी में 62 मिमी, मुक्तेश्वर में 55.1 मिमी और कोश्याकुटौली क्षेत्र में 154.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
गौला-कौसी समेत नदियों में बढ़ा पानी
बारिश के चलते जिले की नदियों और जलस्रोतों में भी पानी का दबाव बढ़ा है। रिपोर्ट में गौला नदी का डिस्चार्ज 49,638 क्यूसेक, कौसी नदी का 24,986 क्यूसेक और नंदौर नदी का 6,110 क्यूसेक दर्ज किया गया है। प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
40 मार्गों पर आवाजाही प्रभावित
भारी बारिश के कारण जिले में बड़ी संख्या में सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र की रिपोर्ट में कुल 40 अवरुद्ध मार्गों का विवरण दिया गया है। इनमें ज्योलीकोट-मटियाली-क्वारब (फ्रॉग प्वाइंट), गाजिया-बेतालघाट-खैरना, भलानी-सिमली अमोटा, धानाचूली-खनस्यू-ओखलकांडा, रामगढ़-रानीबाग, हरिनगर-चांदपुर, भवाली-रानीखेत, पदमपुरी-बगड़, बधियाकोट-टूटा, गरमपानी-नैनीपुल सहित कई मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा काठगोदाम-हैड़ाखान, गौलापार क्षेत्र के मार्ग, नैनीताल क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आने वाले कई संपर्क मार्ग भी प्रभावित बताए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.