उत्तराखंड: यहाँ आश्रम में संत से मारपीट! CCTV में कैद हुई पूरी घटना

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना आश्रम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस के मुताबिक मामला कमलदास कुटिया से जुड़ा है….जहां आश्रम की संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। 24 अगस्त की रात बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने शिव प्रकाश महाराज के साथ मारपीट की।

ADVERTISEMENTSAdAd

CCTV फुटेज में कुछ लोग संत के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं…जबकि मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं।

आश्रम के महंत ओमप्रकाश शास्त्री का कहना है कि उन्होंने शिव प्रकाश को अपना शिष्य बनाया था और इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष नाराज था। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिव प्रकाश महाराज ने भी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष की तरफ से भी शिकायत मिलने की बात सामने आई है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.