हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी। रक्षाबंधन के त्योहार को खास बनाने के लिए डाक विभाग ने इस बार एक नई पहल शुरू की है। दूर रहने वाले भाइयों तक राखी के साथ पूजा सामग्री और छोटे उपहार पहुंचाने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराया गया है।

हल्द्वानी प्रधान डाकघर में रखे गए इन प्रीमियम बॉक्स को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। करीब तीन दिन पहले उपलब्ध कराए गए इन बॉक्स में से अब तक आठ की बिक्री हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAdAd

इस विशेष बॉक्स की कीमत 500 रुपये रखी गई है। इसमें दो राखियों के साथ अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग जैसी चीजें शामिल हैं।

इस पहल से बहनों को राखी के साथ पूजा सामग्री और छोटे गिफ्ट अलग-अलग खरीदकर भेजने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

डाकघर में राखियों को सुरक्षित तरीके से भेजने के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 12 रुपये है। राखी भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए डाकघर में अलग काउंटर भी बनाया गया है।

डाक विभाग के अनुसार इस बार राखियों के पार्सल की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हल्द्वानी प्रधान डाकघर से रोजाना करीब 700 से 800 राखियां डाक के जरिए भेजी जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल राखी गिफ्ट बॉक्स को भी लोगों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.