‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को विद्यार्थियों का शानदार समर्थन मिल रहा है। अब तक प्रदेशभर के 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने अपने निबंध और सुझाव पोर्टल पर भेजे हैं।

इस अभियान में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से पूछा गया है कि वे आने वाले समय में उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, तकनीक और सामाजिक विकास समेत आठ प्रमुख विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।

ADVERTISEMENTSAdAd

अभियान में भेजे गए सुझावों में से 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के अच्छे और व्यावहारिक सुझावों को भविष्य की योजनाओं और नीतियों में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा।

अभियान में सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ ही प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के छात्रों की भागीदारी देखने को मिल रही है। निबंध जमा करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तय की गई है। पोर्टल पर निबंध भेजने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।

श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ अन्य पुरस्कार दिए जाने की भी व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि युवा केवल उत्तराखंड का भविष्य नहीं हैं…बल्कि उनके विचार वर्तमान में भी प्रदेश की दिशा तय करने में मदद कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य युवाओं को राज्य के विकास और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.