अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की अंतिम जांच रिपोर्ट के आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
करीब 40 मिनट की मुलाकात को लेकर तमाम तरह की चर्चा है। हालांकि, मुलाकात को लेकर न तो केंद्रीय गृह मंत्रालय और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।