Amarnath Yatra 2026 ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सालाना अमरनाथ यात्रा में आज तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 23,345 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए।

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू बेस कैंप में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों की रोजाना संख्या बढ़ती जा रही है। आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्रद्धालुओं का 13वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस जत्थे में 5,335 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों की निगरानी में वाहनों के काफिले के साथ बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.