हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। इसी बीच कॉलेज परिसर में एक युवक के कथित तौर पर तमंचा लेकर पहुंचने की घटना से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में कुछ छात्रों की नजर एक युवक पर पड़ी। उसके पास हथियार होने की आशंका पर छात्रों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद छात्रों ने युवक को प्राचार्य कार्यालय तक पहुंचाया और मामले की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी।

ADVERTISEMENTSAdAd

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और कथित तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है।

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में प्रवेश के दौरान पहचान पत्र और सुरक्षा जांच की व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए…ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि हथियार पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। युवक के पास हथियार कैसे पहुंचा और वह कॉलेज परिसर में किस तरह दाखिल हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.