हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित

हल्द्वानी – 30 रुपये के केले खरीदकर यूपीआइ से भुगतान करने के बाद मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति के दोनों बैंक खातों से 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम निकल गई। खाते का बैलेंस कम होने पर पीड़ित को साइबर फ्रॉड का पता चला। उसने साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को सूचना देने के बाद मुखानी थाने में तहरीर दी है। कमलुआगांजा निवासी एक व्यक्ति के अनुसार 12 सितंबर को वह दवा लेने ईसीएचएस आर्मी कैंट गया था। करीब 11:30 बजे घर लौटते समय नैनीताल बैंक मुखानी के पास फल विक्रेता से 30 रुपये के केले खरीदे और यूपीआइ से भुगतान किया।

ADVERTISEMENTSAdAd

करीब 12:30 बजे घर पहुंचकर बैंक बैलेंस चेक किया तो एक खाते में महज 175 रुपये और दूसरे में 385 रुपये शेष थे। इसके बाद वह एसबीआइ कुसुमखेड़ा शाखा पहुंचा, लेकिन बैंक बंद था। दोपहर करीब 1:30 बजे हल्द्वानी साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई और एसबीआइ हेल्पलाइन पर भी फ्राड की सूचना दी। दोनों खाते ब्लाक करा दिए गए।

तहरीर के अनुसार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच साइबर अपराधियों ने दोनों खातों से अलग-अलग नामों पर कुल 2,21,568.44 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.