खबर शेयर करें –
भगवानपुर रोड पर पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
हल्द्वानी। एडीबी-यूयूएसडीए द्वारा वार्ड संख्या 41 के अंतर्गत भगवानपुर रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अब सड़क पर डीबीएम (डेंस बिटुमिनस मैकडम) निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। भगवानपुर रोड क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण लिंक सड़क है, जिसका उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन के लिए करते हैं।
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से वार्ड 41 के साथ ही वार्ड 40 और वार्ड 42 सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे स्थानीय लोगों को निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सकेगी।


