हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश

देहरादून। प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर माह के वेतन एवं पेंशन के भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने सितंबर का वेतन और पेंशन 26 सितंबर 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर से 25 सितंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सितंबर माह का वेतन और पेंशन मिलने में देरी हो सकती है।
इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर 2026 के वेतन एवं पेंशन का भुगतान 26 सितंबर (शनिवार) तक करने का प्रयास किया जाए।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वेतन या पेंशन के निर्धारण के बाद यदि किसी प्रकार का समायोजन आवश्यक होता है तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन अथवा पेंशन से समायोजित किया जाएगा। संबंधित लेखांकन की कार्रवाई भी नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.