स्वच्छता में उत्तराखंड के दो शहरों ने मारी बाजी, CM धामी ने मेयरों को दी शाबाशी

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून। उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर को उत्तराखंड में पहला स्थान मिला है…गजबकि रुद्रपुर ने हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया है। दोनों शहरों की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली और रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नगर निकायों को मिले पुरस्कारों और स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से दोनों शहरों को सम्मानित किया गया। शहरी सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नगर निकायों में किए गए सुधारों के आधार पर यह पुरस्कार दिए गए हैं।
य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को मिला सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने देश में सफाई को जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया है। उत्तराखंड सरकार भी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसे अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाना होगा। शहरों में कचरे का सही तरीके से निस्तारण, बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने प्रदेश के अन्य नगर निकायों से भी काशीपुर और रुद्रपुर के प्रयासों से सीख लेने की अपील की। सीएम ने कहा कि सभी निकाय बेहतर कार्यप्रणाली, नए प्रयोगों और जनभागीदारी के जरिए स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाएं।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, कचरा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।

मुलाकात के दौरान शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे और सचिव नितेश झा भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.