रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इस कार्रवाई के तहत रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

वहीं नानकमत्ता कोतवाली में तैनात संजय पाठक को भी वहां से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसएसपी की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.