खबर शेयर करें –
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
पीलीभीत : अनैतिक संबंधों का बेहद खौफनाक परिणाम हुआ। तीन साल संबंधों के बाद रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की शादीशुदा अमनदीप कौर को डर सताने लगा कि प्रेमी बलविंदर के कारण वैवाहिक जीवन खतरे में है। उसने पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला। मंगलवार को अमनदीप को गिरफ्तार किया गया। शुरुआत में पुलिस बलविंदर की मौत को हादसा मान रही थी। काल डिटेल ने पूरा राज खोल दिया।


एसपी सुकीर्ति माधव के अपुयसा ट्रक चालक बलविंदर 10 जुलाई की सुबह ट्रक में फोम लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ था। उसी रात पूरनपुर में बड़ी नहर के पास ट्रक में आग लगने से बलविंदर की मौत हो गई। बलविंदर के भाई गुरमीत सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच में सर्विलांस टीम को बलविंदर का एक और फोन नंबर मिला। उस नंबर से अमनदीप से बातचीत हुई थी। उसकी लोकेशन घटनास्थल पर थी। इसी आधार पर अमनदीप को
पूरनपुर लाया गया। उसने स्वीकारा कि तीन साल से बलविंदर से प्रेम संबंध थे। वैवाहिक जीवन में दरार आने के डर से 10 जुलाई को उसने बलविंदर को रास्ते में मिलने बुलाया। पूरनपुर में खड़े ट्रक के केबिन में अमनदीप ने बहस के दौरान उसके सिर पर लोहे की राड मार दी और फिर केबिन में रखा डीजल उड़ेलकर आग लगा दी
