नैनीताल में SSP का बड़ा एक्शन! एक साथ 33 वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

नैनीताल: नैनीताल जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 33 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की यह कार्रवाई दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी थे।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। संबंधित क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में पुलिस ने वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।

इस अभियान में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां लालकुआं और रामनगर कोतवाली क्षेत्र में हुईं। दोनों जगह से 7-7 वारंटियों को पकड़ा गया।

लालकुआं: 7 वारंटी गिरफ्तार
हल्द्वानी: 6 वारंटी गिरफ्तार
रामनगर: 7 वारंटी गिरफ्तार
बनभूलपुरा: 5 वारंटी गिरफ्तार
काठगोदाम: 2 वारंटी गिरफ्तार
मुखानी: 3 वारंटी गिरफ्तार
तल्लीताल: 1 वारंटी गिरफ्तार
कालाढूंगी: 1 वारंटी गिरफ्तार
बेतालघाट: 1 वारंटी गिरफ्तार

इस तरह जिले के 9 थाना क्षेत्रों से कुल 33 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी एनआई एक्ट (चेक बाउंस), आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। रामनगर कोतवाली पुलिस ने 7 वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ एक अभियोग का निस्तारण भी किया।

नैनीताल पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.