खबर शेयर करें –
ज्योलीकोट के चिंताजनक हालात!
-नैनीताल के ज्योलीकोट इलाके में फैला पीलिया, डायरिया हुआ जानलेवा
-अब तक 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, दो लोगों मौत
- इलाके के वाटर सप्लाई टैंक के जुड़े जलस्रोत में नैनीताल शहर के सीवर का पानी मिलने से गंदा हुआ पीने का पानी, गंदे पानी की वजह से बीमार हुए ग्रामीण
- सरियाताल निवासी 16 साल के रितेश जीना और ज्योलीकोट की 26 साल की नीमा जोशी की अस्पताल में इलाज के दौरान चली गई जान
- जून के महीने से इलाके में एक-एक बीमार हुए लोग
-दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल के अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं कई ग्रामीण बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग
-गंभीर हालत में अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती हैं कई ग्रामीण - बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य टीमें लगातार कर रही हैं इलाके के गावों में हेल्थकैंप
-सीवर मिले जलस्रोत के पानी को भी फिलहाल किया गया वाटर टैंक से अलग। - गंदे पानी के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए एहतियातन ज्योलीकोट, गांजा, सरियाताल के 10 स्कूल और पांच आंगनबाड़ी केंद्र एक सप्ताह के लिए किए गए बंद
