खबर शेयर करें –
सहकारी कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
देहरादून। सहकारी कर्मचारियों ने 16 अक्तूबर को सचिवालय कूच का ऐलान किया है। इससे पहले 14 अक्तूबर से निबंधक कार्यालय में क्रमिक अनशन शुरू होगा।


निबंधक कार्यालय मियांवाला में पैक्स कैडर सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष हर्षमणि नौटियाल और संयोजक प्रकाश जोशी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से पैक्स कर्मचारियों के
निबंधक कार्यालय में कल से क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान
वेतन-भत्तों व सेवा शर्तों की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कर्मचारी लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। वक्ताओं ने पुरानी समितियों के हित प्रभावित किए बिना नई एम-पैक्स के गठन का विस्तृत अध्ययन कराने और कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने की मांग की।
ADVERTISEMENTS
