उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन

देहरादून। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए परख परीक्षा का दूसरा चरण 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। शिक्षा सचिव ज्योति यादव के निर्देश पर एससीईआरटी ने परीक्षा का समय-सारिणी निर्धारित कर दी है।

इस चरण में कक्षा 2, 5 और 8 के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। कक्षा 2 में भाषा और गणित, कक्षा 5 में भाषा, गणित और ईवीएस, जबकि कक्षा 8 में भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों को परीक्षा में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गब्र्याल ने भी सभी स्कूलों में संबंधित कक्षाओं के विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन कर उनकी सीखने की स्थिति को समझना और आवश्यकता के अनुसार शैक्षणिक सुधार की दिशा में आगे की रणनीति तैयार करना है।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.