उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

रामनगर। दशहरे की रात रामनगर क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना कोसी बैराज के पास दो बाइकों की भिड़ंत में हुई, जबकि दूसरी घटना हाथीडंगर क्षेत्र में सामने आई, जहां सिंचाई विभाग की नहर में एक छात्र का शव मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसी बैराज के पास दशहरे की रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 वर्षीय भावेश जोशी पुत्र दीपक जोशी की मौत हो गई। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि भावेश का साथी अमन लखनपुर सवार निवासी था, जबकि दूसरी बाइक पर योगेश भट्ट सवार था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, दूसरी घटना हाथीडंगर क्षेत्र में हुई। यहां सिंचाई विभाग की नहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करनपुर निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। मुकुल कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दशहरे की रात हुए इन दोनों हादसों से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.