उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

काशीपुर: शहर में बिना मान्यता संचालित किए जा रहे दो मदरसों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने जांच के बाद दोनों मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मदरसों की जांच के लिए निकले। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों की जांच की।

ADVERTISEMENTSAdAd

जांच के दौरान टीम ने मदरसा मो. हनीफ सिद्धकी और कासिफ उल उलूम का निरीक्षण किया। तहसीलदार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया।

मौके पर मौजूद दोनों मदरसों के प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमद को सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यदि दोबारा इन मदरसों को अवैध तरीके से संचालित करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था।

एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.