उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

भीमताल/नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्यटन विभाग की टीम ने मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में होम स्टे का निरीक्षण किया। टीम ने कुल 16 होम स्टे की जांच की।

जांच में तीन होम स्टे में पंजीकरण और नियमों से जुड़ी कमियां मिलीं। विभाग ने इन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें Pio Palace, Lake Mount और Rose Mary शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAdAd

वहीं सात होम स्टे में गर्म पानी की सुविधा नहीं मिली। विभाग ने इन संचालकों को तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

पर्यटन विभाग ने सभी होम स्टे संचालकों को पंजीकरण, साफ-सफाई, सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं के नियमों का पालन करने को कहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन विभाग के अनुसार निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.