खबर शेयर करें –
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को हाट बाजार स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। मंच से वक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई।
सभा के दौरान लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को लेकर कुछ वक्ताओं ने तीखे शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिंदुखत्ता के ग्रामीण लंबे समय से राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं…लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अब केवल आश्वासन के भरोसे आंदोलन खत्म करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि मांग को लेकर स्पष्ट निर्णय और आगे की कार्रवाई जरूरी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समयसीमा भी दी। उन्होंने कहा कि अगर शाम 3:30 बजे तक नेता मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता नहीं करते हैं तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
ग्रामीणों ने साफ किया कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की दिशा में ठोस कार्रवाई और अधिसूचना जारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
