हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ABVP अध्यक्ष प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

कटघरिया के होटल में वारदात का आरोप, बिना आईडी के कमरा देने का मामला भी आया सामने

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ABVP के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा के साथ देर रात कटघरिया स्थित एक होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामले में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के नाम सामने आए हैं। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल का नाम सामने आया है। पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में होटल प्रबंधन की ओर से बिना पहचान पत्र (आईडी) के कमरा उपलब्ध कराने का मामला भी सामने आया है। पुलिस होटल स्वामी की भूमिका की जांच कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर पहुंची। मामले में पुलिस की ओर से साक्ष्य जुटाने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.