उत्तराखंड: अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे युवक की चाकू से गोदकर हत्या,

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

उधमसिंह नगर। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगों ने एक पक्ष के युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ नितेश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक पक्ष के चार लोग मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोग वहां पहुंच गए और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हमले में राजकुमार उर्फ नितेश समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय राजकुमार ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.