उत्तराखंड: यहां रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

कोटद्वार/देहरादून। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर से हाथी का दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कपिल लाल ने लालढांग रेंज अधिकारी अनुराग जोशी और तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भट्टुला को निलंबित कर दिया है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, लालढांग रेंज के स्टोर से हाथी का दांत गायब होने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कराई थी। जांच में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की गई। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बताया गया है कि लालढांग रेंज के वर्तमान मालखाना प्रभारी वन दरोगा वीरेंद्र सिंह को इससे पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं, जांच समिति ने रेंज में उपनल के माध्यम से तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत कुमार की भूमिका को भी संदिग्ध माना है। इस आधार पर डीएफओ तरुण एस की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

हालांकि, जांच समिति ने उपनलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्पष्ट संस्तुति नहीं दी है। विभाग की इस कार्रवाई को वन विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.