हर की पैड़ी पर गंगा का प्रवाह रोकने के पीछे क्या है वजह?

हरिद्वार , 09 नवंबर 2026 | उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित हर की पैड़ी देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हर की पैड़ी पर गंगा का पानी एक निश्चित समय के लिए रोक दिया जाता है। इसके पीछे केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि तकनीकी और रखरखाव से जुड़ी वजह भी है।

दरअसल, हरिद्वार में गंगा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए भीमगोडा बैराज और उससे जुड़ी नहर व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गंगा के पानी को नियंत्रित करके अलग-अलग नहरों में भेजा जाता है। हर की पैड़ी पर पानी रोकने या कम करने की व्यवस्था का उद्देश्य घाट और गंगा की धारा से जुड़े जरूरी रखरखाव कार्यों को पूरा करना होता है।

बंदी के दौरान ऊपरी गंग नहर में चैनल और बांधों की रिपेरिंग भी की जाती है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में पानी की कमी न रहे, इसके लिए पुरानी आपूर्ति धारा से लगातार पानी की आपूर्ति की जाती है। यहीं से श्रद्धालु मां गंगा का आचपन कर सकते हैं। हरिद्वार से गंगनहर में सालाना मरम्मत व सफाई के चलते हर साल दशहरा से लेकर दीपावली के बीच चल प्रवाह रोका जाता है। इस दौरान घाटों की मरम्मत, सीवेज व्यवस्था और अन्य कार्य भी किए जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.