हल्द्वानी, 26 अक्टूबर 2026 | उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में मशहूर गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। रविवार शाम एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीत गाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। जैसे ही मैथिली ठाकुर ने ‘धामी रे… धाकड़ धामी रे’ गीत सुनाया, महोत्सव में मौजूद लोग झूम उठे।
जिसमें मैथिली ने संगीत के साथ -धामी रे धाकड़ धामी रे गीत प्रस्तुत किया। मैथिली का ये गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। इसमें मैथिली ने गीत के माध्यम से धामी के कार्यों से प्रदेश में आ रहे विकास के सुनामी का जिक्र किया। साथ ही भ्रष्ट्राचार के खिलाफ भी धामी के धाकड़ फैसलों की तारीफ की गई। मैथिली के गानों को सीएम धामी ने भी आनंद उठाया।