उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

जखोली में साधु का शव मिला, हत्या की आशंका

रुद्रप्रयाग, जखोली ब्लॉक के बैनोली गांव में एक साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को साधु की हत्या की आशंका है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में नाग धारकोट रुद्रप्रयाग के संदिग्ध आरोपी तेजू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बैनोली गांव की कुछ महिलाएं खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान उन्हें खेत में गांव के गुणखेश्वर मंदिर के साधु का शव पड़ा दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश नौटियाल के माध्यम से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर

अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।

डीएसपी विकास पुंडीर ने बताया कि बैनोली गांव में साधु की मौत प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला का लग रहा है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAdAd
Leave A Reply

Your email address will not be published.