हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी: हल्द्वानी की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा नंदिनी ने हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सामग्री को रोजगार के नए अवसर में बदलने की पहल की है। उन्होंने Himalayan Twacha नाम से अपना उद्यम शुरू किया है…जिसमें प्राकृतिक चीजों से हाथ से तैयार साबुन बनाए जा रहे हैं।

नंदिनी के बनाए साबुन में बुरांश, सी-बकथॉर्न, केसुड़ा, नीम, एलोवेरा, मिक्स फ्रूट और गोट मिल्क जैसे विकल्प शामिल हैं। इन साबुनों को कैस्टर ऑयल, नारियल तेल, शीया बटर और कोकोआ बटर जैसे प्राकृतिक घटकों के साथ सैपोनिफिकेशन प्रक्रिया से तैयार किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAdAd

Himalayan Twacha की एक खास बात इसकी पैकेजिंग भी है। साबुनों को प्लांट लीव्स में पैक करने के बाद जूट की रस्सी से बांधा जाता है। इससे उत्पाद की पैकिंग में स्थानीय परंपरा और प्राकृतिक चीजों की झलक देखने को मिलती है।

नंदिनी का कहना है कि हिमालय उनके लिए सिर्फ कारोबार का जरिया नहीं है। स्थानीय जड़ी-बूटियों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर वह उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को नए ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

नंदिनी को अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने में विभिन्न मेलों से भी मदद मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से सरस मेले समेत अलग-अलग आयोजनों में उन्हें उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इन मेलों के जरिए नंदिनी को नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। साथ ही अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए भी उन्हें एक मंच मिल रहा है।

नंदिनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमियों को मिल रहे मंच से उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

Himalayan Twacha के जरिए नंदिनी स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और अपनी पढ़ाई को उद्यमिता से जोड़ रही हैं। उनका प्रयास उत्तराखंड की जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक संसाधनों को नए बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक पहल के तौर पर सामने आया है।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.