दिल्ली में महिला सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता ने मानी प्रशासनिक चूक
बोलीं- डार्क स्पॉट और बसों की निगरानी होगी सख्त
नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026 । दिल्ली में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ हालिया यौन अपराधों के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था में सामने आई कमियों को स्वीकार किया है। उन्होंने खास तौर पर चलती बस में नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में बस की जांच नहीं होने को गलती बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बसों के ड्राइवर और कंडक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
टाइम्स नाउ के पॉडकास्ट में टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने 16 वर्षीय लड़की से चलती बस में गैंगरेप के मामले पर प्रशासन की गलती को स्वीकार किया है। सीएम रेखा गुप्ता से जब पूछा गया किय 2012 में हुए गैंगरेप के मामले से क्या उन्होंने सबक नहीं लिया और 47 किलोमीटर तक चलने वाली बस को कई चेकपॉइंट से गुजरने के बावजूद एक बार भी क्यों नहीं रोका गया।