उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। खेल विभाग की ओर से भी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विधिवत आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों को ग्रेड पे 2000 से 2800 वाले पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों को पद के लिए निर्धारित शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक मानकों को पांच साल के भीतर पूरा करना होगा।

34 स्वर्ण पदक विजेताओं को ग्रेड पे 4200
सरकार के निर्णय के तहत ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, विश्व कप, सैफ गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें 34 स्वर्ण पदक विजेताओं को ग्रेड पे 4200 का लाभ मिलेगा।
वहीं, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को ग्रेड पे 2000 से 2800 वाले पदों पर समायोजित किया जाएगा।

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से विभिन्न खेलों में राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

Leave A Reply

Your email address will not be published.