खबर शेयर करें –
रेलवेः एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें स्नातक स्तर के 3477 और स्नातक से नीचे के 1688 पद शामिल हैं। जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को सात से 15 सितंबर तक अंतिम मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


स्नातक स्तर पर मालगाड़ी प्रबंधक के 2750, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक के 371, कनिष्ठ लेखा सह टंकक के 300 और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के 56 पद हैं। वहीं स्नातक से नीचे की श्रेणी में वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक के 700, कनिष्ठ लिपिक सह
स्नातक स्तर के 3477 और स्नातक से नीचे के 1688 पद शामिल
टंकक के 600, लेखा लिपिक सह टंकक के 200 और ट्रेन लिपिक के 188 पद स्वीकृत किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार 16 से 22 सितंबर तक मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्रक्रिया होगी। 23 से 25 सितंबर तक रेलवे भर्ती बोर्ड और 26 सितंबर से नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिलहाल आवेदन शुरू होने की तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क और परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। ये जानकारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी होने के बाद सामने आएगी।
