केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मलबा आने से केदारनाथ राजमार्ग बाधित हो गया है। सड़क बंद होने के कारण जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल अलग-अलग पड़ावों पर रोक दिया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की आशंका है।

ADVERTISEMENTSAdAd

इन जिलों में Yellow Alert

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश और भूस्खलन को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की अपील की गई है।

केदारनाथ यात्रा पर भी मौसम का असर पड़ रहा है। राजमार्ग पर मलबा आने के कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। प्रशासन की ओर से सड़क की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.