मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश का कहर: 8 घंटे की मशक्कत के बाद खुला रास्ता, सुबह फिर बंद

मसूरी, 01 सितंबर2026 । उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर मसूरी-देहरादून मार्ग पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के चलते सड़क पर मलबा और पानी आने से मार्ग बाधित हो गया। रातभर करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते को यातायात के लिए खोला गया, लेकिन सुबह एक बार फिर मार्ग बंद हो गया।

सोमवार रात गलोगीधार के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए थे। मार्ग बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम रात भर मौके पर जुटी रही। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग दो बजे मलबा और बोल्डर हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पानी वाले बैंड पर हुए भूस्खलन ने फिर संकट खड़ा कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.