हल्द्वानी : SIR प्रक्रिया में व्यवधान का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने ADM को सौंपा ज्ञापन

KhabarPahad-App

खबर शेयर करें –

हल्द्वानी : SIR प्रक्रिया में व्यवधान का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने ADM को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी: जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर BLO और भाजपा के BLA-2 को धमकाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपकर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTSAdAd

ज्ञापन में कहा गया कि जिले में SIR की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत गतिमान है और बूथों पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में शामिल हैं। आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से असामाजिक तत्वों को साथ लेकर बूथों पर पहुंचकर BLO एवं भाजपा के BLA-2 को धमकाया जा रहा है और प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि SIR एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या सरकारी कार्य में बाधा स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ मतदाताओं के नाम दो राज्यों की मतदाता सूचियों में दर्ज होने की स्थिति में आपत्ति दर्ज कराने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव बनाने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने आशंका जताई कि यदि इसी प्रकार का माहौल बना रहा तो आम मतदाता के लिए अपना पक्ष रखना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि जिले में SIR की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.